"अरे भागो यहां से...", जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना हुई बॉडी शेमिंग का शिकार, शख्स को दिया करारा जवाब

jasprit bumrah viral reaction: अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा. टीम इंडिया राजकोट पहुंच गई है. इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. बुमराह ने दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
jasprit bumrah Wife Sanjana Ganesan, बुमराह की वाइफ भड़की

Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan: जसप्रीत बुमराह  की वाइफ संजना गणेशन  (Sanjana Ganesan) ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट वैलेंटाइन डे को लेकर लिखा था, जिसपर फैन्स के खूब सारे कमेंट आए. यहीं नहीं एक शख्स ने बुमराह की वाइफ संजना को लेकर एक कमेंट किया जिसे देखकर संजना काफी भड़क गई. दरअसल, शख्स ने संजना को बॉडी शेमिंग के जरिए ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन बुमराह की वाइफ ने जो रिप्लाई किया वो शानदार रहा. हुआ ये कि संजना ने बुमराह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "खुशी यहां है." संजना के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आए, उन कमेंट्स में से एक कमेंट में एक शख्स ने संजना को मोटी कहकर संबोधित किया था. शख्स ने तस्वीर देखकर कमेंट किया और लिखा, "भाभी मोटी लग रही है."

यह भी पढ़ें: 

 W W W W आईपीएल में खेल चुके इस भारतीय गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 4 गेंद 4 विकेट, ऐसे किया करिश्मा, Video

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारतीय XI में होगा बदलाव, इन तीन खिलाड़ियों के बीच कांटे की जंग ? ऐसा बन रहा समीकरण

Advertisement

इस कमेंट को देखकर संजना गुस्सा हो गई और जवाब देते हुए लिखा, "स्कूल की विज्ञान पाठ्यपुस्तक तो याद होती नहीं है तुमसे, बड़े आए औरतों के शरीर के बारे में टिप्पणी करने.. भागो यहां से ..तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने की. भाग जाओ". बुमराह की वाइफ का यह जवाब फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि दूसरे टेस्ट के बाद बुमराह ब्रेक के दौरान अपने घर चले गए थे. 

अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा. टीम इंडिया राजकोट पहुंच गई है. इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. बुमराह ने दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए थे. इंग्लैंड की दूसरी पारी में बुमराह ने गजब की गेंदबाजी करते हुए अपने नाम 6  विकेट किए थे.

Advertisement

जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. इसके अलावा बुमराह भारत की ओर से सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए थे. अब सीरीज के तीसरे टेस्ट में बुमराह से एक बार फिर सबको उम्मीद होगी 

Featured Video Of The Day
Assam Elections | 'Zubeen Garg को न्याय, Himanta पर कार्रवाई' बारिश के बीच Gaurav Gogoi EXCLUSIVE