Asia Cup 2022: बांग्लादेश को पटक श्रीलंका पहुंचा सुपर 4 में, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

Asia Cup 2022: श्रीलंका को अगर सुपर फोर में जगह बनानी है, तो खासा जोर लगना होगा, तभी उसका भला होगा.

Asia Cup 2022: बांग्लादेश को पटक श्रीलंका पहुंचा सुपर 4 में, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

Asia Cup 2022: श्रीलंका टीम को बहुत एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा सुपर

नई दिल्ली:

जारी एशिया कप (Asia Cup 2022)  में भारत ने अपने कोटे के दोनों शुरुआती मुकाबले खेलकर सुपर फोर में अपनी जगह पक्की कर ली है, तो ग्रुप ए में अभी पाकिस्तान और हांगकांग को अपना एक मैच खेलना बाकी है. इसी तरह ग्रुप बी से अफगानिस्तान सुपर फोर के लिए क्वालीफायी करने वाली पहली टीम बनी थी, तो अब श्रीलंका इस ग्रुप से सुपर फोर में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गयी है, जिसने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 2 विकेट से मात दी. वीरवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 183 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवरों में 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल करते हुए प्वाइंट्स टेबल को भी बदल दिया. चलिए आप प्वाइंट्स टेबल (Points table of Asia Cup 2022) पर गौर फरमा लें.

यह भी पढ़ें:"मुझे इससे पहले कभी इस तरह का अनुभव नहीं था " विराट कोहली के बारे में बोले सूर्यकुमार यादव

ग्रुप "ए"


टीम           मैच      जीत    हार     प्वाइंट्स 

भारत         2          2         0          4

पाकिस्तान  1        0          1          0
 

हांगकांग    1         0         1            0

अब पाकिस्तान को सुपर फोर में पहुंचने के लिए हांगकांग को हराना होगा. जहां तक नेट रन रेट की बात है, तो भारत का नेट रन-रनट +1.096 है, तो पाकिस्तान का फिलहाल -0.175 और हांगकांग  का -2.000  है. जाहिर है. चलिए आप फिलहाल ग्रुप बी की भी स्थिति जान लें

ग्रुप "बी"

टीम                      मैच      जीत    हार     प्वाइंट्स 

अफगानिस्तान         2          2         0          4

श्रीलंका                   2          1          1          2

श्रीलंका                  2           0         0          0

यह भी पढ़ें: 

हांगकांग के आयुष शुक्ला का शिकार बने रोहित शर्मा, 19 वर्षीय गेंदबाज को नहीं पढ़ पाए भारतीय कप्तान

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सुपर 4 के लिए किया क्वालीफाई, देखिए ड्रेसिंग रूम में जश्न का Video 

रवींद्र जडेजा का नाम लेकर मयंती लैंगर ने लिए संजय मांजरेकर के मजे, पूर्व क्रिकेटर का देखने लायक रिएक्शन-Video 


Asia Cup 2022 की सबसे बड़ी कवरेज देखिए सिर्फ NDTV Sports Hindi पर, VIDEO देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com