IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने किन-किन गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर जमाया है छक्का, जानें पूरी लिस्ट

Vaibhav Sooryavanshi's 36-Ball Century: वैभव सूर्यवंशी नेआईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया, , हालांकि उनकी टीम हार गई लेकिन हार के बावजूद, वैभव ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है और इस समय वह निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पूंजी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi's 36-Ball Century

Vaibhav Sooryavanshi's 36-Ball Century:  शान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया., वैभव ने 103 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. बता दें कि इस मैच में भी वैभव ने पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल कर दिखाया 

IPL में वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर धमाका

  • बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का

वैभव सूर्यवंशी नेआईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया, हालांकि उनकी टीम हार गई लेकिन हार के बावजूद, वैभव ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है और इस समय वह निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पूंजी हैं. वैभव ने अपनी 103 रन की शतकीय पारा में 12 छक्के और 5 चौके लगाए. वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 278 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका कर दिया. बता दें कि मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में 228 रन बनाए जिसके बाद हैदराबाद ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का टी-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने, टूट गया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: वाशिंगटन होटल में थे Trump, तभी हुई फायरिंग, संदिग्ध को मार गिराया गया
Topics mentioned in this article