IND vs IRE T20I, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन की पारी खेली. इस दौरान वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया. इसी के साथ वैभव 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं . पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई. फाइनल में तूफानी पारी खेलने के बाद अब वैभव आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैदान पर उतर सकते हैं. बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को दो टी-20 मैच खेलने हैं.
ऑयरलैंड में देखेगी "पिक्चर'
आयरलैंड के खिलाफ यदि वैभव खेलते हैं तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, टी20 वैभव के लिए आसान फॉर्मेट है. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ 15 साल के इस बल्लेबाज को मौका मिलेगा और 26 जून को अपने करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं.
आयरलैंड में मिला मौका तो पिच होगी सबसे बड़ी चुनौती
आयरलैंड के क्रिकेट मैदानों की पिचें तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वैसे, वैभव के पास इंग्लैंड की पिच पर खेलने का अनुभव है, इंग्लैंड की तेज पिच पर वैभव ने नॉर्थम्पटन (Northampton) में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे मैच में उन्होंने महज 31 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली थी. यानी वैभव के पास विदेशी पिच पर खेलने का अनुभव है.
स्विंग और सीम से कैसे बेचेंगे वैभव
वैभव एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें तेज गेंदबाजी पसंद हैं. वैभव को अपने बल्ले से गेंद पर प्रहार करना पसंद है. हालांकि आयरलैंड में स्विंग और सीम मूवमेंट गेंदबाजों को जरूर मिलेगा लेकिन 15 साल का यह बल्लेबाज हर चुनौती के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अबतक कितने अवॉर्ड जीते और कितने रिकॉर्ड बनाए हैं, देखें पूरी लिस्ट
शॉर्ट बाउंड्री से उठाएंगे फायदा
आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका मिलता है तो यकीनन उनके लिए एक बड़ा मौका होगा. आयरलैंड का मैदान छोटा होता है और वहां शॉर्ट बाउंड्री होती है, इसका मतलब यह है कि वैभव इसका जबरदस्त फायदा उठा सकते हैं. वैभव जिस तरह से बल्लेबाज हैं उसे देखते हुए आयरलैंड की शॉर्ट बाउंड्री पर 15 साल के वैभव चौके-छक्कों की बरसात कर सकते हैं.
वैभव के पास इंग्लैंड में खेलने का है अनुभव
इंग्लैंड के दौरे पर वैभव ने U-19 टीम के लिए 5 यूथ वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 355 रन 144 के स्ट्राइक रेट के साथ निकले हैं. इंग्लैंड में वैभव ने एक शतक और एक अर्धशतक जमाए हैं. वैभव ने इंग्लैंड की धरती पर 30 चौके और 29 छक्के लगाए हैं.
अब सवाल है कि क्या आय़रलैंड की पिच पर भी वैभव अपना जलवा दिखा पाने में सफल रहेंगे, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- हार्दिक चूके, बुमराह की वापसी, कोहली को शर्त के साथ मौका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान