विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2020

UP: सीएम योगी ने कहा- बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लें खुफिया तंत्र की मदद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए खुफिया तंत्र की मदद लेने के निर्देश दिए हैं.

UP: सीएम योगी ने कहा- बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लें खुफिया तंत्र की मदद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए खुफिया तंत्र की मदद लेने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

योगी ने स्थानीय अभिसूचना तंत्र के माध्यम से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बाहर से आने वाली नकल सामग्री को रोकने के लिए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों या थानाध्यक्षों के जरिए गश्त सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध के अन्तर्गत कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें.

उन्होंने नियंत्रण एवं निगरानी केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए. 


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Board Exam, Up Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com