विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2020

पश्चिम बंगाल में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी या नहीं? सरकार ने दी ये जानकारी

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने पीटीआई से कहा कि यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित कराने के बारे में फैसला 26 जून के बाद लिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी या नहीं? सरकार ने दी ये जानकारी
पश्चिम बंगाल में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं के बारे में निर्णय 26 जून के बाद लिया जाएगा.
नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. कोरोनावायरस के कारण बोर्ड एग्जाम से लेकर यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं. परीक्षाओं को लेकर हाल ही में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने पीटीआई से कहा कि यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित कराने के बारे में फैसला 26 जून के बाद लिया जाएगा. यूनिवर्सिटी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराएंगी या फिर स्टूडेंट्स को पिछले सेमेस्टर के प्रदर्शन के आधार पर पास किया जाएगा इसका फैसला 26 जून के बाद ही लिया जाएगा. बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह की गतिविधि पर 31 जुलाई तक के लिए रोक लगाई है. 

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां 31 जुलाई तक निलंबित रहेंगी. शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने पीटीआई से कहा कि विश्वविद्यालयों के प्रमुख यह तय करेंगे कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन कैसे किया जाए?

वहीं, मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई राज्यों में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के इंटरमीडिएट एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं और स्टूडेंट्स को पिछले सेमेस्टर और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास करने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र, पुदुचेरी और मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालयों से संबंधित कॉलेजों ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और पिछले सेमेस्टर के आधार पर स्टूडेंट्स को पास करने का फैसला किया है. 

मध्यप्रदेश में कैंसिल हुईं UG और PG कोर्स की परीक्षाएं
कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर मध्यप्रदेश में स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाथियों को बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है. अब स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए उनके गत वर्ष/सेमेस्टर के अंकों/आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा/सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal College Exams, West Bengal Final Semester Exams, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com