यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सोमवार को सिविल सर्विस एग्जाम प्रीलिम्स 2024 (UPSC CSE Exam 2024) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. एग्जाम साल 16 जून को हुआ था. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर चेक रिजल्ट चेक कर सकते हैं. GS का पेपर पिछले साल की तुलना में आसान था. ऐसे में हाई कट ऑफ होने की उम्मीद की जा रही है.
देश के 79 शहरों में निर्धारित सेंटरों में एग्जाम हुआ. पहली शिफ्ट यानी सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनरल स्टडीज - पेपर 1 का एग्जाम लिया गया. दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2:30 से 4:30 तक जनरल स्टडीज पेपर 2 यानी CSAT का एग्जाम कराया गया था. इस साल लगभग 13 लाख कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UPSSSC JE 2024 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई डेट, 13 हजार से अधिक पदों के लिए इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म
कैसे चेक करें रिजल्ट?
-UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
-होमपेज पर Result - CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2024 लिंक पर क्लिक करें.
-आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक करें.
प्रीलिम्स में होते हैं 400 मार्क्स के 2 पेपर
सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम में दो ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर होते हैं. पेपर 1 और पेपर 2 कुल मिलाकर 400 मार्क्स के होते हैं. दोनों पेपर पेन पेपर मोड में होते हैं. सिविल सर्विसेज मेन्स एग्जाम में क्वालिफाई करने के लिए प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर करना जरूरी होता है. हालांकि, फाइनल मेरिट में प्रीलिम्स के मार्क्स नहीं काउंट किए जाते.
2025 में प्रीलिम्स एग्जाम का डेट भी जारी
हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस एग्जाम कैलेंडर के जरिए UPSC ने CSE, NDA, CDS, IFS, IES, जियो-साइंटिस्ट और अन्य दूसरे एग्जाम्स की तारीखों के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन की डेट्स की भी घोषणा की है. UPSC एग्जाम कैलेंडर 2025 के मुताबिक, सिविल सर्विस एग्जाम 2025 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2025 का जॉइंट प्रीलिम्स एग्जाम यानी UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई को आयोजित किया जाएगा.
प्रीलिम्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2025 तक जारी रहेगी. वहीं सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 का आयोजन 22 अगस्त से किया जाएगा, जो 5 दिनों तक चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं