UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 में चौथी रैंक हासिल करने वाले हिमांशु जैन ने NDTV से खास बातचीत करते हुए अपनी सफ़लता की स्ट्रैटेजी और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े सुझाव छात्रों के साथ साझा किए हैं. हिमांशु हरियाणा के पलवल जिले के होडल गांव के रहने वाले हैं, उनकी शुरुआती पढ़ाई होडल में ही हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्विद्यालय (Delhi University) के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स हॉनर्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. NDTV से बातचीत में हिमांशु ने बताया कि किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए अनुशासन, निरंतरता और धैर्य बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं.

हिमांशु ने छात्रों को ये सुझाव भी दिया है कि सेल्फ़ स्टडी ज्यादा कारगर साबित होती है, इसलिए मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है. हिमांशु ने आगे बताया कि तैयारी करने के लिए किताबों के मामले में NCERT सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद होती हैं. इसके साथ-साथ कई बिंदुओं को कवर करने के लिए अखबार से भी काफ़ी मदद मिलती है. हिमांशु का ये दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने चौथी रैंक के साथ कामयाबी हासिल की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

ये हैं UPSC 2019 की सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 3 उम्मीदवार
UPSC 2019 की परीक्षा में पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाकर प्रदीप सिंह यूपीएससी 2019 के टॉपर बन गए हैं. दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई है. इसी के साथ प्रतिभा वर्मा महिला उम्मीदवारों में यूपीएससी 2019 की टॉपर बन गई हैं.
बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल सिविल सर्विस परीक्षा आयोजित करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं