विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल सिलेबस से हटाया एलिमेंटरी गणित

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप इसमें बदलाव लाया गया है. इससे पहले, छात्रों को गणित, एलिमेंटरी गणित और होम साइंस (केवल लड़कियों के लिए) में से चयन करना होता था.

Also Read in
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल सिलेबस से हटाया एलिमेंटरी गणित
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में हाई स्‍कूल के छात्रों के लिए नया सिलेबस जारी किया है. नए पाठ्यक्रम के अनुसार, 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम से एलिमेंटरी गणित को हटा दिया गया है. यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप इसमें बदलाव लाया गया है. इससे पहले, छात्रों को गणित, एलिमेंटरी गणित और होम साइंस (केवल लड़कियों के लिए) में से चयन करना होता था. पहले गणित और एलिमेंटरी गणित दोनों के लिए, 70 अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल और इंटरनल मूल्यांकन के लिए 30 अंक आवंटित किए गए थे.
 
NCERT सिलेबस में कमी करने को लेकर मंत्रालय ने मांगे सुझाव
 
गणित की तुलना में एलिमेंटरी गणित को आसान माना जाता है. गणित के पाठ्यक्रम में रेखागणित, त्रिकोणमिति और लॉगरिथम शामिल थे. नए पाठ्यक्रम में अब निम्नलिखित विषय शामिल हैं - संख्या प्रणाली, बीजगणित, समन्वय ज्यामिति, ज्यामिति, मानकीकरण और आंकड़े.

इससे पहले जिन छात्रों को इंटरमीडिएट में विज्ञान लेने की इच्छा थी उन्हें गणित और अन्य विद्यार्थियों को एलिमेंटरी गणित के लिए चुना जाता था. लड़कियों को अभी भी गणित और होम साइंस के बीच चयन करने का विकल्प होगा.
 
KTET December 2017 Result हुआ जारी, ऐसे देख सकते हैं आप अपना परिणाम
 
नए पाठ्यक्रम को नए शैक्षणिक सत्र के लिए लागू किया जाएगा, जो अप्रैल 2018 में शुरू होगा. 2017-18 सत्र में एलिमेंटरी गणित का चयन करने वाले छात्रों को 2019 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान एलिमेंटरी गणित के लिए एग्‍जाम देने की अनुमति दी जाएगी. 2020 के बाद से एलिमेंटरी गणित के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी.
 
जॉब की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Board 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com