विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

UP Board Exam 2020: यूपी बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा हर सवाल का जवाब

UP Board Exams: यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पहले यूपी सरकार ने छात्रों के सवालों और उनकी दुविधा का समाधान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

UP Board Exam 2020: यूपी बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मिलेगा हर सवाल का जवाब
UP Board Helpline: हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा.
  • यूपी बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
  • स्टूडेंट्स परीक्षाओं से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं.
  • विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने पर उपलब्ध होंगे.
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exams) से पहले छात्रों के प्रश्नों और उनकी दुविधा का समाधान करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (UP Board Helpline Number) शुरू किया है. शिक्षा विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि छात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके.

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा. अगर छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो वे हेल्पलाइन नंबरों 1800-180-5310 और 1800-180-5312 पर फोन करके पूछ सकते हैं.

UP Board: नकल रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम, अब परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे स्कूलों के होंगे

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी, लाइफ साइंस, भूगोल, जनरल साइंस, हिंदी, संस्कृत, रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ इन नंबरों पर कॉल करने पर उपलब्ध होंगे.

UP: सीएम योगी ने कहा- बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लें खुफिया तंत्र की मदद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam 2020, UP Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com