विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2020

आज का इतिहास: जब अमेरिका और रूस अपने-अपने परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर हुए थे सहमत

3 जनवरी 1993 को अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए थे कि वे अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे.

आज का इतिहास: जब अमेरिका और रूस अपने-अपने परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर हुए थे सहमत
अमेरिका और रूस आज ही के दिन अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने को राजी हुए थे.
नई दिल्ली:

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का तीसरा दिन देश और दुनिया में तमाम तरह की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा है. इस दिन की सबसे अहम घटना यह रही कि 1993 को दुनिया की दो महाशक्तियां रूस (Russia) और अमेरिका (USA) अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने के लिए तैयार हो गईं थीं. 

देश दुनिया के इतिहास में 3 जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म.

1880 : ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया' का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित.

1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की. रूजवेल्ट 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे.

1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया.

1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे.

2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की. वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की.

2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा.

2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए.

2014 : अल-कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
TET Exam 2024: महाराष्ट्र में प्राथमिक शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य, यह नियम अनुकंपा पर नियुक्त टीचरों पर लागू होगी
आज का इतिहास: जब अमेरिका और रूस अपने-अपने परमाणु हथियार भंडार को आधा करने पर हुए थे सहमत
IP University Admission 2024: आईपी यूनिवर्सिटी में फॉर्मेसी के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी,  डी फॉर्मा के 60 और बी फॉर्मा की 100 सीटें
Next Article
IP University Admission 2024: आईपी यूनिवर्सिटी में फॉर्मेसी के नए पाठ्यक्रम को मंजूरी,  डी फॉर्मा के 60 और बी फॉर्मा की 100 सीटें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com