विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2019

आज का इतिहासः 1911 में आज के दिन पहली बार गाया गया था 'जन-गण-मन'

1911 में 27 दिसंबर के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया.

आज का इतिहासः 1911 में आज के दिन पहली बार गाया गया था 'जन-गण-मन'
27 दिसंबर 1911 को पहली बार गाया गया था भारतीय राष्ट्रगान.
  • 27 दिसंबर को पहली बार गाया गया था जन-गण-मन
  • कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था राष्ट्रगान
  • रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है भारतीय राष्ट्रगान
नई दिल्ली:

हर भारतीय 'जन-गण-मन' की धुन सुनने पर गर्व महसूस करता है. लेकिन हमारे राष्ट्रगान का 27 दिसंबर से खास नाता है. दरअसल , 27 दिसंबर को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में राष्ट्रगान गाया गया था. यही नहीं 27 दिसंबर की तारीख से बहुत से अहम घटनाक्रम जुड़े हैं. 1985 को इसी दिन यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों ने हमला करके कम से कम 16 लोगों की जान ले ली और इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए. इटली के रोम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस घटना में तीन बंदूकधारियों सहित कुल 13 लोग मारे गए थे. दूसरी घटना में ऑस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका और तीन लोगों की जान ले ली.

देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1797: उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म.
1861: चाय की पहली सार्वजनिक नीलामी कलकत्ता में हुई. 
1911: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन' गाया गया.
1939: तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत.
1960: फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते  पर एक कदम और आगे बढ़ गया. 
1975: झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत.
1979: अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया.
1985: यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए.
2000: आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई.
2007: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में हत्या.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
27 December, Today In History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com