लगभग एक साल के अंतराल के बाद, तेलंगाना में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों (अकादमिक वर्ष 2020 -21) के लिए स्कूल 1 फरवरी से फिर से खुलने जा रहे हैं.
तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक ज्ञापन के अनुसार, तेलंगाना में माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र ( SSC) परीक्षाएं 17 से 26 मई के बीच आयोजित की जाएंगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"प्रत्येक छात्र जो संबंधित परीक्षा लिखने के लिए तैयार है, उसे न्यूनतम उपस्थिति पर जोर दिए बिना ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी. "
यह स्कूल जिलों में सुबह 9.30 बजे से शाम 4.45 बजे तक कार्य करेंगे जबकि यह हैदराबाद और सिकंदराबाद में सुबह 8.45 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
कक्षा 10 के लिए ऑनलाइन और डिजिटल कक्षाएं सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और कक्षा 9 के लिए शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
आपको बता दें, अन्य कई राज्यों समेत दिल्ली में 18 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं. 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल खुलने पर अब दूसरे छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में ये सवाल है कि आखिर बाकी क्लासों के लिए स्कूल कब से खुलेंगे.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने NDTV से बात करते हुए इस बारे में खास जानकारी दी है. उन्होंने कहा, "अभी हम बाकी क्लास के लिए स्कूल खोलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. जब तक वैक्सीन इतनी संख्या में लोगों को नहीं लग जाती, जिससे हम संतुष्ट हो जाएं तब तक बाकी क्लास के लिए स्कूल खोलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं."
नर्सरी एडमिश पर मनीष सिसोदिया ने बताया, "नर्सरी एडमिशन में थोड़ी देरी हमने की है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस साल नर्सरी एडमिशन नहीं होगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं