Telangana TS Inter 1st, 2nd Year Results 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Telangana State Board of Intermediate Education) आज यानी 23 जून को टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2022 (TS Inter 1st and 2nd year exams 2022) के परिणामों की घोषणा नहीं करेगा. टीएसबीआईई (TSBIE) बोर्ड अधिकारी ने बताया कि परिणाम शनिवार, 25 जून तक घोषित किए जाएंगे. इंटर फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों का रिजल्ट शनिवार को जारी होगा." जैसे ही तेलंगाना इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा परिणाम 2022 घोषित होंगे, छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in पर देख सकेंगे. छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं. ये भी पढ़ें ः TS Telangana Inter 2nd Year Results 2021: घोषित हुए परिणाम, जानें- कैसे करना है चेक
तेलंगाना सरकार ने रद्द की कक्षा 12वीं की परीक्षा, यहां पढ़ें डिटेल्स
TS Inter Exams 2021: तेलंगाना इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित, जानिए डिटेल
टीएसबीआईई फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के परीक्षा परिणाम 2022 के लिए छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि वेबसाइट पर जाकर दर्ज करें. टीएस इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस साल टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे. टीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा 6 से 23 मई तक, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 7 से 24 मई तक आयोजित की गई थी.
छात्रों को टीएस इंटर प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है. छात्रों का परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों, tsbie.cgg.gov.in, bie.telangana.gov.in, results.cgg.gov.in के साथ इन वेबसाइटों manabadi.co.in, examresults.net पर भी उपलब्ध होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं