TS Inter Exams 2021: राज्य में महामारी की स्थिति और लॉकडाउन के मद्देनजर, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने दूसरे वर्ष के इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की है. दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए टीएस इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 29 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाली थी, जिन्हें अब स्थगित कर दिया गया है.
TSBIE के सचिव सैयद ओमर जलील ने 27 मई को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा, इस मामले में जून के पहले सप्ताह में स्थिति की समीक्षा की जाएगी और परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले नए टीएस इंटर टाइम टेबल की घोषणा की जाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राज्य में कोविड के कारण दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए नियमित इंटर (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं भी अप्रैल में स्थगित कर दी गई थीं. टीएस इंटर की परीक्षा पहले 1 मई से 19 मई तक आयोजित की जानी थी.
तेलंगाना कक्षा 10वीं की परीक्षा, जो पहले 17 मई से आयोजित की जानी थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया था. तेलंगाना कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले सप्ताह आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं