- आनंद कुमार कैम्ब्रिज में लेक्चर देंगे.
- आनंद यूके-एशिया शिखर सम्मेलन में बोलेंगे.
- इस साल 18 बच्चों ने IIT JEE परीक्षा पास की है.
सुपर 30 (Super 30) के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) अपनी फिल्म और अपने जीवन के अनुभवों को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) में साझा करेंगे. आनंद कुमार (Anand Kumar) ने कहा, ''मेरे लिए यह बहुत ही खुशी का पल है क्योंकि मेरा कैम्ब्रिज में पढ़ाई करने का सपना था, लेकिन परिवार की खराब वित्तीय स्थिति के कारण यह नहीं हो सका.'' आनंद कुमार 24 से 28 जून तक कैंब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले यूके-एशिया शिखर सम्मेलन में बोलेंगे. यहां वे अपने 2 दशक के प्रेरणादायक सफर पर बात करेंगे जिसनें ऋतिक रोशन की फिल्म के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया है. बता दें कि आनंद कुमार पर बनी फिल्म 'Super 30' 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है.
कैम्ब्रिज में नहीं कर सके थे पढ़ाई
आनंद कुमार (Anand Kumar) का 1994 में आगे की पढ़ाई के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सिलेक्शन हुआ था. आनंद के पिता पोस्टल सर्विस में कर्मचारी थे और चिट्ठी छांटते और बांटते थे. आनंद कहते हैं, ''हमारा एडमिशन हो चुका था, लेकिन हमारे पास इतना भी पैसा नहीं था कि फ्लाइट पर बैठने का दे सके.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पिता जी की टेंशन बढ़ती गई और इसी चक्कर में उनकी अचानक मौत भी हो गई. इसके बाद लगा कि ऐसे बच्चे बहुत होंगे, जिनकी पढ़ाई पैसे के चलते छूट जाती है. और फिर हमने ऐसे बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया. हमने तमाम बच्चों को चुन कर घर में रख कर के पढ़ाना शुरू किया.
क्या है सुपर 30
सुपह 30 (Super 30) हर साल गरीब परिवारों के 30 प्रतिभावान बच्चों का चयन करता है और फिर उन्हें बिना शुल्क के आईआईटी की तैयारी करवाता है. आनंद कुमार की ये संस्था बच्चों की शिक्षा के साथ रहने और खाने का खर्च भी उठाती है. सुपर 30 की शुरुआत सन 2003 में हुई थी. 2003 में 30 बच्चों में से 18 बच्चों ने IIT की परीक्षा पास की थी. 2008 में पहली बार सभी 30 स्टूडेंट्स ने IIT की परीक्षा पास की. इस साल 18 बच्चों ने IIT JEE परीक्षा पास की है.
(पीटीआई इनपुट के साथ)
अन्य खबरें
JEE Advanced: Super 30 के 18 छात्रों को मिली आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता
Super 30 की तरह ओडिशा के अजय बहादुर सिंह दे रहे हैं मुफ्त शिक्षा, उनके 14 छात्रों ने क्रैक किया NEET 2019
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं