विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2017

इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा की मेरिट जारी नहीं करेगा राजस्थान बोर्ड

Also Read in
इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा की मेरिट जारी नहीं करेगा राजस्थान बोर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education - RBSE) इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं केरगा. ऐसा पहली बार होगा जब बोर्ड ये लिस्ट जारी नहीं करेगा. अब बोर्ड दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को पदक देगा. अब 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले को स्वर्ण पदक, द्वितीय एवं तृतीय को रजत पदक दिए जाएंगे. 

ये प्रस्ताव बोर्ड प्रबंध मंडल की शनिवार को हुई बैठक में स्वीकार किया गया. दरअसल बोर्ड के समक्ष मेरिट लिस्ट तय करने की व्यवस्था में कई दिक्कतें आ रही थीं और इसे घोषित किए जाने से छात्रों पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है. ऐसे में बोर्ड ने इसे रोकना उचित समझा.  

हालांकि छात्रों को छात्रवृत्तियों, लेपटॉप व अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए बोर्ड सरकार को अंकों की सूची उपलब्ध कराएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board, Merit List For Board Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com