विज्ञापन

ऑफिस के लैपटॉप पर नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम

ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए.

ऑफिस के लैपटॉप पर नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम

ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए. कई कर्मचारी सुविधा के लिए व्यक्तिगत काम भी ऑफिस लैपटॉप पर कर लेते हैं, लेकिन यह सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से सही नहीं माना जाता. जानें ऑफिस के लैपटॉप पर कौन से काम नहीं करने चाहिए. 

ऑफिस के लैपटॉप पर कौन से काम ना करें  

सोशल मीडिया

सबसे पहले सोशल मीडिया पर निजी गतिविधियों को सीमित रखें. कंपनी के नेटवर्क पर आपकी ऑनलाइन गतिविधियां मॉनिटर की जा सकती हैं.

ऑनलाइन बैंकिंग

ऑनलाइन बैंकिंग, निवेश या संवेदनशील वित्तीय लेनदेन भी ऑफिस लैपटॉप पर करने से बचना चाहिए. 

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

व्यक्तिगत ईमेल अकाउंट

व्यक्तिगत ईमेल अकाउंट का अत्यधिक उपयोग भी जोखिम भरा हो सकता है. कई बार अनजान अटैचमेंट या लिंक सिस्टम को संक्रमित कर सकते हैं.

निजी दस्‍तावेज 

निजी फोटो, वीडियो या दस्तावेज ऑफिस डिवाइस में स्टोर नहीं करने चाहिए.

ऑनलाइन शॉपिंग  

ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन संबंधी वेबसाइटों का उपयोग भी सीमित रखें. इससे उत्पादकता प्रभावित होती है और कुछ कंपनियों की नीतियों का उल्लंघन भी हो सकता है.

अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा

जब लौटाना पड़ता है ऑफिस का लैपटॉप 

नौकरी छोड़ते समय लैपटॉप वापस करना हो, तो उसमें मौजूद निजी जानकारी दूसरों के सामने आ सकती है. इसलिए निजी और पेशेवर कार्यों को अलग रखना सबसे बेहतर तरीका है. ऑफिस लैपटॉप को केवल कार्य संबंधी उद्देश्यों के लिए उपयोग करना सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म दोनों के लिए जरूरी है. 

10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्‍तों से...

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Tips, Office Tips And Tricks, Office Laptop, Office Laptop Do And Donts, Office Laptop Use Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com