NLSIU Convocation 2020: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) की छात्रा यमुना मेनन ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर सका. NLSIU के इतिहास में पहली बार बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रोग्राम की छात्रा यमुना मेनन ने 18 गोल्ड मेडल्स जीतकर रिकॉर्ड बनाया है. 27 सितंबर को आयोजित एनएलएसआईयू के 28वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में यमुना मेनन को पुरस्कृत किया गया. दीक्षांत समारोह में यमुना मेनन ने 18 मेडल्स जीते.
आधिकारिक बयान में कहा गया, "छात्रों की उपलब्धियों की मान्यता के रूप में विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के ग्रेजुएट्स को 48 गोल्ड मेडल्स दिए गए. वहीं, बीए एलएलबी (ऑनर्स) में ग्रेजुएट करने वाली छात्र यमुना मेनन ने 18 गोल्ड मेडल्स अपने नाम किए. ये विश्वविद्यालय के इतिहास में किसी भी छात्र द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. "
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यमुना मेनन ने प्रथम रैंक, मेधावी छात्र, शेष स्नातक छात्र, ओवरऑल टॉपर, सर्वश्रेष्ठ आउटगोइंग छात्र, सर्वश्रेष्ठ आउटगोइंग स्नातक छात्र, सर्वश्रेष्ठ आउटगोइंग महिला छात्र और अन्य उपलब्धियों के लिए मेडल्स जीते हैं.
Yamuna Menon of National Law School of India University is the first student in the history of the University who has won 18 gold medals in BA-LLB (Hons.). Heartiest congratulations to Yamuna. Her achievement will inspire other students.#YamunaMenon pic.twitter.com/ZWsKS568tx
— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) September 29, 2020
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया पर यमुना मेनन को बधाई देते हुए कहा, "नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की यमुना मेनन विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली ऐसी छात्रा हैं, जिन्होंने बीए-एलएलबी (ऑनर्स) में 18 गोल्ड मेडल्स जीते हैं. यमुना को हार्दिक बधाई. उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं