NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी मॉप-अप राउंड कांसलिंग के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है, जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वो मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जाकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2021 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें. नीट यूजी (NEET UG) राउंड 1 और राउंड 2 काउंसलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों को अब मॉप-अप राउंड के माध्यम से आवेदकों द्वारा भरा जाएगा.
ये भी पढ़ें ः NEET UG Counseling 2021: नीट यूजी के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पेमेंट और च्वाइस फिलिंग की जानकारी यहां से लें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीट यूजी काउंसलिंग 2021: मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन करने का तरीका
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.inपर जाएं
2.'यूजी मेडिकल काउंसलिंग' पर क्लिक करें और फिर 'ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें
3.लॉगिन करने के लिए अपना NEET UG रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
4.आवेदन पत्र भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
5.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें
6.भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड करें.
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए दो के बजाए चार राउंड में काउंसलिंग का आयोजन करेगा. पहले के दो राउंड- एआईक्यू राउंड 1, एआईक्यू राउंड 2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड में आयोजित की जाएगी.
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी एआईक्यू के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग सीटों और केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) और एम्स और जेआईपीएमईआर सीटों पर सीटों के लिए एनईईटी यूजी काउंसलिंग आयोजित करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं