NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. एमसीसी ने एमडी, एमएस नीट पीजी राउंड -1 सीट आवंटन परिणाम mcc.nic.in पर जारी किया है. एमसीसी आज यानी 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे एमडी और एमएस सीटों के लिए राउंड 1 सीट आवंटन पत्र जारी करेगा और दोपहर 12 बजे से रिपोर्टिंग शुरू होगी. नीट पीजी प्रोविजनल रिजल्ट 28 सितंबर को जारी किए गए प्रोविजनल नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम को वापस लेने के बाद 30 सितंबर को फिर से घोषित किया गया था.
आईआईटी बांबे ने शुरू की CEED और UCEED 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
एमसीसी की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, "आवंटन पत्र 01.10.2022 के सुबह 11:00 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा और रिपोर्टिंग 01.10.2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राउंड 1 NEET PG सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा.
जेएनयू फर्स्ट मेरिट लिस्ट की ये अपडेट देखें, जानें कब जारी होगी लिस्ट और कब से होगी क्लास
NEET PG राउंड 1 मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण विंडो के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर तैयार की गई है. राउंड 1 से राउंड 2 में अपग्रेड करने के इच्छुक उम्मीदवारों को राउंड 1 के आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करना होगा. एमसीसी के एक बयान में कहा गया है कि प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान, उम्मीदवार को कॉलेज में अपग्रेड के लिए अपनी इच्छा जाहिर करनी होगी.
NEET PG 2022 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जा रही है - राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड. NEET PG काउंसलिंग का प्रत्येक राउंड एक अलग राउंड होता है और प्रत्येक राउंड के नियम अलग-अलग होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं