NEET PG 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए कट-ऑफ मार्क्स कम कर दिए हैं. सभी श्रेणियों में नीट पीजी (NEET PG) कट ऑफ को 15 पर्सेन्टाइल तक कम कर दिया गया है. यह निर्णय "सीट की बर्बादी" को रोकने के लिए लिया गया है. हालांकि नीट पीजी ( NEET PG 2021) रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एक अधिकारी ने कहा, "इस कदम का उद्देश्य सीट की बर्बादी को रोकना है. पर्सेंटाइल में इस कमी के साथ लगभग 25,000 नए उम्मीदवार चल रहे काउंसलिंग के मॉप राउंड में भाग ले सकते हैं."
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ऑल इंडिया कोटा के दो राउंड और स्टेट कोटा के दो राउंड की काउंसलिंग के बाद भी लगभग 8000 सीटें अभी भी खाली रहने पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है. नीट पीजी 2021 सूचना बुलेटिन में उल्लिखित पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारी विशुद्ध रूप से अनंतिम है. बोर्ड ने कहा कि NEET PG 2021 रैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
In a letter to the National Board of Examinations (NBE) regarding NEET -PG 2021, the Directorate General Of Health Services said, "to reduce the cut off by 15 percentile across all categories...kindly declare the revised result..." pic.twitter.com/QFYduDlxsO
— ANI (@ANI) March 12, 2022
एनबीई के कार्यकारी निदेशक मीनू बाजपेयी को लिखे पत्र में, चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) के सदस्य सचिव बी श्रीनिवास ने कहा, "उचित चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनएमसी के परामर्श से कट-ऑफ को कम करने का निर्णय लिया है. सभी श्रेणियों में 15 पर्सेंटाइल यानी सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर 35वां पर्सेंटाइल, पीएच (जेनल) के लिए 30 पर्सेंटाइल और आरक्षित कैटेगरी (एससी/एसटी/ओबीसी) के लिए 25 पर्सेंटाइल किया जा सकता है.
श्रीनिवास ने आगे लिखा, "उपरोक्त के मद्देनजर, आपसे अनुरोध है कि कृपया संशोधित परिणाम घोषित करें और नए योग्य उम्मीदवारों के संशोधित परिणाम डेटा जल्द से जल्द अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में भेजें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं