विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

Mumbai University ने जारी किया परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीई (इलेक्ट्रानिक्स) और बीए (इंफॉरमेशन  टेक्नोलॉजी) विषय का सेमेस्टर परिणाम जारी किया है.

Also Read in
Mumbai University ने जारी किया परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
मुंबई यूनिवर्सिटी की फाइल फोटो
  • कुछ दिन पहले ही अन्य कोर्स का भी जारी किया गया था परिणाम
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट
  • पिछले साल हुई थी परीक्षा
नई दिल्ली: मुंबई यूनिवर्सिटी ने परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीई (इलेक्ट्रानिक्स) और बीए (इंफॉरमेशन  टेक्नोलॉजी) विषय का सेमेस्टर परिणाम जारी किया है. छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने 23 फरवरी को ही बीई (कंप्यूटर साइंस व अन्य) विषय का परिणाम भी घोषित किया था. मुंबई यूनिवर्सिटी ने तीन साल के बैचलर कोर्स के पांचवे सेमेस्ट का परिणाम भी कुछ दिन पहले ही घोषित किया है. 

यह भी पढ़ें: Kannur University ने जारी किया परिणाम, ऐसे देख सकते हैं आप

ऐसे देखें अपना परिणाम- छात्र अपना परिणाम देखने के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर जाते ही आपको एग्जामिनेशन व रिजल्ट का लिंक दिखेगा.



आप इस लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट देखते समय छात्रों को अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी अपने पास रखना होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai University Declared Semester Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com