छात्रों की फाइल फोटो
- कुछ दिन पहले आई थी प्रश्नपत्र लीक होने की खबर
- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के बाद लिया फैसला
- जल्द ही परीक्षा की नई तारीख होगी घोषित
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस की परीक्षा को रद्द कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बाबत एक नोटिस भी जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 फरवरी से शुरू हुई एमबीबीएस की परीक्षा को रद्द किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा करेगा.
यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों से 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
गौरतलब है कि पिछले दिनों एमबीबीएस का एक पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे. माना जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले की जांच के बाद ही परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: SSC IMD Scientific Assistant 2017 का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक
स्थानीय अखबारों के अनुसार एमबीबीएस सर्जरी टू की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हो गया था. घटना के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने इस मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि लीक हुए प्रश्नपत्र और विभाग द्वारा बनाए गए प्रश्नपत्र में प्रश्न एक जैसे ही हैं.
VIDEO: नकल पर रोक के बाद छात्रों ने छोड़ी परीक्षा.
खास बात यह है कि इस साल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे. यही वजह है कि अभी तक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में नकल करने जैसी घटना सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MBBS Question Paper Of Choudharuy Charan Singh University Has Been Leaked