विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

जामिया मिलिया इस्लामिया में शुरू हुआ मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन कोर्स, 7 मार्च तक करें आवेदन

इस कोर्स की सालाना फीस 30 हज़ार रुपये होगी. इसी सत्र से शुरू हो रहे इस कोर्स में 7 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है.

Also Read in
जामिया मिलिया इस्लामिया में शुरू हुआ मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन कोर्स, 7 मार्च तक करें आवेदन
डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन लाइब्रेरी में मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन कोर्स की शुरुआत हुई है.
नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन लाइब्रेरी में मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन कोर्स यानी एमलिब की शुरुआत हुई है. सेल्फ फाइनेंस मोड में यह कोर्स शुरू हो रहा है. इसकी सालाना फीस 30 हज़ार रुपये होगी. इसी सत्र से शुरू हो रहे इस कोर्स में 7 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन पर पेंटिंग के ज़रिए जामिया के सफ़र को दर्शाएंगे स्टूडेंट्स, मेट्रो ने दिया खर्चा

कोर्स में कुल 30 छात्रों को लिया जाएगा. मंगलवार को डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन लाइब्रेरी में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की गई. यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी (आईपीएस) ने समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. सोशल साइंस फैकल्टी के डीन प्रोफेसर एनयू खान, लाइब्रेरियन डॉक्टर जमाल आबिदी और कई अध्यापक एवं अधिकारी मौजूद थे. जामिया में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस कोर्स कई सालों से चल रहा है और मास्टर डिग्री कोर्स की काफी समय से मांग चल रही थी.

VIDEO : नोटबंदी पर जामिया के छात्रों की राय


अब मास्टर डिग्री कोर्स आने के बाद लाइब्रेरी साइंस का एक अलग विभाग बनाने के लिए कोशिशें की जाएंगी, जिससे लाइब्रेरी साइंस में पीएचडी का कोर्स भी जल्द शुरू हो सके. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Master Of Library And Information
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com