विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2021

KCET 2021: जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें डिटेल्स

KCET 2021: व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2021 7 और 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा और परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. KCET 2021 पंजीकरण कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), kea.kar.nic.in और cetonline.karnataka.gov.in की आधिकारिक वेबसाइटों पर होगा.

KCET 2021: जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें डिटेल्स
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

KCET 2021: व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2021 7 और 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा और परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. KCET 2021 पंजीकरण कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA), kea.kar.nic.in और cetonline.karnataka.gov.in की आधिकारिक वेबसाइटों पर होगा.

KCET 2021 का बुलेटिन आवेदन पत्रों के साथ जारी किया जाएगा, जिसमें पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां, परीक्षा शुल्क और अन्य की जानकारी होगी.  

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्तनारायण ने 20 फरवरी को केसीईटी 2021 की तारीख की घोषणा की. 7 जुलाई को जीव विज्ञान और गणित के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, और भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए KCET 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी.

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वत्तनारायण ने केसीईटी 2021 की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा, "तिथियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है."

पिछले साल तक के नियमों के अनुसार, केसीईटी को कर्नाटक के भाग लेने वाले संस्थानों में एक ऑफ़लाइन परीक्षा के रूप में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KCET 2021, Exam Registration, Exam Process, Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com