विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2021

KCET 2021: कर्नाटक सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखें घोषित, अगस्त में होंगे एग्जाम

KCET 2021: कर्नाटक सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है.

KCET 2021: कर्नाटक सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखें घोषित, अगस्त में होंगे एग्जाम
KCET 2021: कर्नाटक सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखें घोषित.
नई दिल्ली:

KCET 2021: कर्नाटक सीईटी 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सी एन अश्वथ नारायण ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है. परीक्षा 28, 29 अगस्त 2021 को राज्य भर के 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

किस दिन होगी कौन सी परीक्षा?
- अगस्त 28 - बायोलॉजी, मैथेमेटिक्स
- अगस्त 29 - फिजिक्स , केमिस्ट्री
- अगस्त 30 - गडिनाडु और होरानाडु कन्नडिगास के लिए कन्नड़ परीक्षा.

प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रवेश के लिए केवल सीईटी अंकों को माना जाएगा. सरकार ने कहा कि हम स्नातक कॉलेजों और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं.

परीक्षा पहले 7 और 8 जुलाई को आयोजित होने वाली थी. KCET 2021 परीक्षा देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण स्थगित कर दी गई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KCET 2021, Karnataka CET 2021 Exam Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com