विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2022

JKBOSE Kashmir Division 10th Result: डायरेक्ट इस लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे कश्मीर डिवीजन का 10वीं रिजल्ट

JKBOSE Kashmir Division 10th Result 2021: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) जल्द ही कश्मीर डिवीजन के कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित कर देगा. दरअसल JKBOSE बोर्ड की ओर से 12 वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं.

JKBOSE Kashmir Division 10th Result: डायरेक्ट इस लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे कश्मीर डिवीजन का 10वीं रिजल्ट
जल्द जारी होगा कश्मीर डिवीजन का 10वीं रिजल्ट
नई दिल्ली:

JKBOSE Kashmir Division 10th Result 2021: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) जल्द ही कश्मीर डिवीजन के कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित कर देगा. दरअसल JKBOSE बोर्ड की ओर से 12 वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि एक दो दिन में JKBOSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट भी जारी कर देगा. जिन छात्रों ने JKBOSE 10वीं कश्मीर डिवीजन परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं. कश्मीर डिवीजन की परीक्षा 9 नवंबर से 27 नवंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी. 10 वीं के छात्र नीचे बताए गए चरणों के तहत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें JKBOSE 10वीं कश्मीर डिवीजन रिजल्ट

JKBOSE 10वीं कश्मीर डिवीजन रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jkbose.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर 'जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2021' लिंक एक्टिव किया जाएगा. इसपर क्लिक करें.

एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें रोल नंबर दर्ज करें और 'परिणाम देखें' टैब पर क्लिक करें.

आपका JKBOSE कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें.

ये भी पढ़ें ः JKBOSE 12th Result: जम्मू कश्मीर बोर्ड की 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, 75 प्रतिशत छात्र हुए पास

JKBOSE ने हाल ही में 8 फरवरी को कश्मीर डिवीजन कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया था. जबकि जम्मू डिवीजन - विंटर ज़ोन के नतीजे 4 फरवरी को जारी हुए थे. जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) के कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. 12वीं कक्षा में 72,000 छात्रों में से 75 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. सभी विषयों में लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. श्रीनगर के कश्मीर हार्वर्ड स्कूल की छात्रा अरूसा परवेज को विज्ञान विषय में पहला स्थान मिला. जबकि माहिरा मुश्ताक ने कॉमर्स स्ट्रीम में 85.4% के साथ पहला स्थान हासिल किया है. आर्ट्स स्ट्रीम में शब्बू कुमारी 96.6% अंकों के साथ टॉपर बनीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JKBOSE, JKBOSE 10th Result, JKBOSE 10th Kashmir Division Result 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com