झारखंड सरकार के निर्णय के अनुसार, राज्य के स्कूल और कॉलेज 1 मार्च से फिर से खुल रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया.
25 फरवरी से आईटीआई प्रशिक्षण को फिर से खोलने की भी अनुमति दी गई है. ऐसा इसलिए है क्योंकि छात्रों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कक्षा 8 और उससे ऊपर के स्कूल भी जा सकेंगे. हालांकि, छात्रों को स्कूल परिसर में प्रवेश करने के बाद शारीरिक कक्षाओं के लिए उपस्थित होने के लिए माता-पिता की सहमति की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, राज्य विश्वविद्यालयों को भी यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने की अनुमति दी गई है.
झारखंड सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है, जिन्हें अनिवार्य रूप से पालन करने की आवश्यकता है. छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा और कक्षाओं के दौरान पूरे दिन फेस मास्क पहनना होगा.
झारखंड में, दिसंबर 2020 में पहले 10 और 12 के लिए कक्षाएं फिर से शुरू की गई थीं. सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के साथ-साथ दंत चिकित्सा और मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेजों को भी उस समय फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी.
JAC बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट कक्षा 10 और 12 के लिए जारी की गई हैं. परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 21 मई तक जारी रहेंगी. झारखंड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और झारखंड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं