JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा आज से शुरू
नई दिल्ली:
UP Polytechnic Pariksha 2024: यूपी पॉलिटेक्निक की परीक्षा आज यानी 13 जून से शुरू हो रही है, जो 20 जून तक चलेगी. राजधानी लखनऊ में 15 केंद्रों समेत राज्यभर में कुल 207 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसलिंग (पॉलिटेक्निक) द्वारा जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा का आयोजन किया जाता है. आज यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
JEECUP 2024, JEECUP 2024 Today, UP Polytechnic Exam