विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

JEE Main Result 2022: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का रिजल्ट (JEE Main Result 2022) घोषित कर दिया गया है. जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर इस साल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination) की परीक्षा दे चुके छात्रों का रिजल्ट आज, 8 अगस्त को घोषित कर दिया गया है. जेईई मेन की सत्र 2 परीक्षा ((JEE Main Result 2022) दे चुके छात्र अपने रिजल्ट की जांच जेईई (JEE) की वेबसाइट से कर सकते हैं. जेईई मेन 2022 स्कोरकार्ड (JEE Main 2022 Scorecard) जेईई मेन परिणाम 2022- jeemain.nta.nic.in के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है, उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main Result 2022: जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 का स्कोरकार्ड के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जेईई मेन्स सत्र 2 रिजल्ट (JEE Mains session 2 result  2022) की घोषणा के साथ जेईई रिजल्ट टॉपर्स सूची (JEE result toppers list), कटऑफ अंक (JEE result cutoff 2022),  आंकड़े और बहुत कुछ जारी किया है. जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र 25 जुलाई (JEE Main 2022 July session) से 30 जुलाई के बीच दो पालियों में आयोजित किया गया था. जेईई मेन परिणाम 2022 जुलाई सत्र के साथ, मेरिट सूची (JEE Main merit list 2022) और आंसर-की (JEE Main answer key 2022) भी जारी की जाएगी.जेईई मेन 2022 को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार आईआईटी जेईई एडवांस (IIT JEE Advanced) के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है. 

JEE Main Result 2022: इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट

-ntaresults.nic.in result 2022

-www.jeemain.nta.nic.in 2022

-nta.ac.in

JEE Main Result 2022: सत्र 2 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1.जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट की जांच के लिए छात्र सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

2. इसके बाद जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें. 

4. इसके बाद  जेईई मेन स्कोरकार्ड 2022 में उल्लिखित सभी विवरण देखें.

5. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2022 परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

JEE Main Result 2022 Live: JEE Main Session 2 (Jul)y Result 2022 at jeemain.nta.nic.in live in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
JEE Main Result 2022, JEE, Jeemain.nta.nic.in, JEE Toppers List 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com