JEE Main 2024 Latest News: जेईई मेन की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है, इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है. जेईई मेन मुख्य परीक्षा की तारीखें रीवाइज्ड कर दी गई हैं. दरअसल जेईई मेन यानी ज्वाइंस एंट्रेंस एग्जामिनेशन सत्र 2 की तारीखें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं की परीक्षा की तारीखें टकरा रही थीं, जिसे देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 2 की तारीखों में संशोधन किया.
JEE Main 2024: IIT, NIT जैसी सरकारी कॉलेजों में पढ़ना चाहते हैं तो जेईई में लाने होंगे इतने नंबर
केंद्रीय माध्यिमक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 दिसंबर को सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया था, जिसमें बोर्ड ने बदलाव किया है. बोर्ड ने 4 जनवरी को सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित डेटशीट जारी की है, जिसमें कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है. जबकि एनटीए ने पिछले साल सितंबर में जेईई परीक्षा की तारीखें जारी की थीं. एजेंसी ने दोनों सर्कुलर की समीक्षा करते समय यह पाया कि परीक्षाओं की तारीखें ओवरलैप हो रही थीं. जेईई मेन 2024 का पहला सत्र सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा शुरू होने से पहले 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होने वाला है. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीबीएसई डेट शीट 2024 के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 अप्रैल को समाप्त होने वाली है. इस दिन अंतिम परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे के बीच इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकस विषयों की होगी. हालांकि, जेईई मेन 2024 का दूसरा सत्र इन बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रहा है, कारण कि जेईई मेन 2024 का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच होने वाला है.
सीबीएसई ने एनटीए से जेईई मेन के दूसरे सत्र को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है. साथ ही बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के माता-पिता को एनटीए का अनुसरण करने का आग्रह किया है. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई के एक प्रवक्ता ने बताया, "माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए से संपर्क करें, जबकि बोर्ड भी एक अनुरोध भेजेगा." एनटीए के महानिदेशक, सुबोध सिंह ने कहा कि पहले एनटीए ने जेईई मेन्स के दूसरे सत्र के लिए 1 से 15 अप्रैल निर्धारित किया था, अब जेईई मेन्स का दूसरा सत्र 3 अप्रैल के बाद आयोजित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं