JEE Main 2021 Exam Analysis: जेईई मेन बीटेक का पेपर आज आयोजित किया गया. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स 2021) की पहली शिफ्ट में उपस्थित हुए छात्रों को मैथेमेटिक्स और केमिस्ट्री का भाग थोड़ा कठिन लगा और तीनों सब्जेक्ट्स में फिजिक्स का पेपर सबसे आसान लगा. FIITJEE के विशेषज्ञ Ramesh Batlish के अनुसार, परीक्षा में पूछे गए प्रश्न कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग सभी चैप्टर्स से आए थे. हालांकि, मैथेमेटिक्स और केमिस्ट्री में कक्षा 12वीं के चैप्टर्स को अधिक वेटेज दिया गया था.
जेईई मेन पेपर- 1 में कुल 90 प्रश्न थे. प्रत्येक सेक्शन में न्यूमेरिकल बेस्ड सेक्शन से 10 प्रश्नों में से 5 प्रश्नों का जवाब देना था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैथेमेटिक्स का सेक्शन
मैथेमेटिक्स का पेपर आसान से मध्य स्तर का था. परीक्षा में सवाल कैलकुलस, को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री, अलजेब्रा, वेक्टर और 3 डी जियोमेट्री से पूछे गए थे. कुछ न्यूमेरिकल बेस्ड सवालों के लिए लंबी कैलकुलेशन की आवश्यकता थी. कैलकुलस को अधिक वेटेज दिया गया था.
फिजिक्स का सेक्शन
फिजिक्स का भाग दूसरे सब्जेक्ट्स के मुकाबले आसान था. काइनेमेटिक्स, ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैग्नेटिज्म, करंट इलेक्ट्रिसिटी, ईएम वेव्स, हीट और थर्मोडायनेमिक्स से ज्यादातर सवाल पूछे गए थे. कुछ न्यूमेरिकल बेस्ड सवालों के लिए लंबी कैलकुलेशन की आवश्यकता थी, लेकिन वे आसान थे. थ्योरी बेस्ड प्रश्न NCERT की कक्षा 12वीं के चैप्टर्स से पूछे गए थे.
केमिस्ट्री का सेक्शन
केमिस्ट्री का भाग मध्यम स्तर का था. ज्यादातर सवाल केमिकल बॉन्डिंग, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड से थे. हालांकि, हीट और थर्मोडायनामिक्स को अधिक वेटेज दिया गया था. इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल NCERT पुस्तकों से पूछे गए थे.
फरवरी में जेईई मेन 2021 बीई / बीटेक परीक्षा के लिए 6.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था. परीक्षा देश भर के 331 शहरों में कई स्लॉट में आयोजित की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं