JEE Main 2019: देहरादून के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले सभी 30 स्टूडेंट्स इस साल IIT-JEE Mains क्रैक करने में सफल हुए हैं. आपको बता दें कि 'रेलटेल आकांक्षा सुपर 30' (RailTel Akansha Super 30) नाम के इस कोचिंग सेंटर को टेलीकॉम पीएसयू कंपनी रेलटेल चलाती है. इसमें पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट गरीब परिवारों से हैं. इस सेंटर में समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले होशियार बच्चों को 11 महीने की कोचिंग दी जाती है. पढ़ाई के अलावा यहीं पर बच्चों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाता है.
इस प्रोग्राम का मकसद होनहार बच्चों को ऐसा माहौल देना है जिससे वे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें. रेलटेल ने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से बच्चों की इस उपलब्धि पर ट्वीट करते इसे गर्व का क्षण बताया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
All 30 students of RailTel Akansha Super 30 Centre, Dehradun, clears the JEE Mains 2019 exam. The Centre is a CSR initiative of RailTel which provides 11 months long residential coaching to economically weak but brilliant students for IIT JEE exams. Proud moment for us !! pic.twitter.com/pd99C4y299
— RailTel (@RailTel) April 30, 2019
इस साल कुल 11 लाख 47 हजार 125 उम्मीदवारों ने JEE Mains की परीक्षा दी थी, जिनमें से 24 स्टूडेंट 100 पर्सेंटाइल लाने में सफल रहे. दिल्ली के शुभान श्रीवास्तव ने मेन्स की परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर देश भर में टॉप किया है. गौरतलब है कि रेलटेल कॉर्पोरेशन एक 'मिनी रत्न (प्रथम श्रेणी) " सार्वजनिक उपक्रम” है. यह देश के सबसे बड़े नूट्रल दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं में से एक है. रेलटेल के पास रेलवे ट्रैक के विशेष अधिकार के साथ ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क है, जो कि पूरे भारत में फैला हुआ है.
आपको बता दें कि बिहार का सुपर 30 देश भर में पहले से ही बेहद मशहूर है, जिसके संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) हैं. 'सुपर 30' गरीब छात्रों को IIT में दाखिले के लायक बनाता है. आनंद कुमार पर बॉलीवुड फिल्म भी बन रही है, जिसमें आनंद का किरदार ऋतिक रोशन निभा रहे हैं. हालांकि देहरादून के रेलेटेल सुपर 30 और आनंद कुमार के सुपर 30 में बीच संबंध नहीं है.
अन्य खबरें
JEE Main 2019: दिल्ली के शुभान बने ऑल इंडिया टॉपर, 18 साल है उम्र, पहले ही प्रयास में मिली सफलता
JEE Advanced 2019: जानिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं