JEE Advanced Topper List 2023: आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 बहुप्रतीक्षित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ इस परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट की लिस्ट भी जारी की गई है. इस साल हैदराबाद के छात्रों का जेईई एडवांस्ड में जलवा है. आईआईटी हैदराबाद जोन से सभी सात जोन में अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं. हैदराबाद जोन के वविलाला चिदविलास रेड्डी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. रेड्डी को 360 अंकों में से कुल 341 अंक मिले हैं, उन्होंने पिछले साल के उच्चतम स्कोर 314 अंकों को पार किया है. जबकि आईआईटी हैदराबाद जोन की नयकांती नागा भाव्या श्री सीआरएल 56 के साथ टॉप रैंकड फीमेल कैंडिडेट हैं. भाव्या को 360 में से 298 अंक मिले हैं. बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड में 43,773 स्टूडेंट ने क्वालीफाई किया है, जिसमें 7,509 लड़कियां हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टॉप 10 कैंडिडेट्स इन कॉमन रैंक लिस्ट (Top 10 Candidates in Common Rank List)
1.वविलाला चिदविलास रेड्डी-आईआईटी हैदराबाद जोन
2.रमेश सूर्य थेजा-आईआईटी हैदराबाद जोन
3.ऋषि कालरा-आईआईटी रूड़की
4.राघव गोयल-आईआईटी रूड़की
5.अडगडा वेंकट शिवराम-आईआईटी हैदराबाद
6.प्रभाव खंडेलवाल-आईआईटी दिल्ली
7.बिकीना अभिनव चौधरी-आईआईटी हैदराबाद
8.मलय केडिया-आईआईटी दिल्ली
9.नागिरेड्डी बालाजी रेड्डी-आईआईटी हैदराबाद
10.यक्कंती पानी वेंकट
मणीधर रेड्डी -आईआईटी हैदराबाद
जेईई एडवांस्ड 2023 में कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट (JEE Advanced 2023 Category wise topper list )
ओपन (सीआरएल): वविलला चिदविलास रेड्डी
जनरल-ईडब्ल्यूएस: यक्कंती पानी वेंकट मनेंद्र रेड्डी
ओबीसी-एनसीएल: दसारी साकेत नायडू
एससी: देशांक प्रताप सिंह
एसटी: धीरावत तनुज
सीआरएल-पीडब्ल्यूडी: दिपेन सोजित्रा
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी: आशीष कुमार
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी: मो. साहिल अख्तर
एससी-पीडब्ल्यूडी: शंकित कुमार दास
एसटी-पीडब्ल्यूडी : प्रियांशु कुमार
आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित, वाविलला रेड्डी ने किया टॉप
जेईई एडवांस्ड जेंडर वाइज रिजल्ट ( Jee advanced gender wise result )
इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए 1461111 मेल कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 39727 ने परीक्षा दी और महज 36264 कैंडिडेट्स परीक्षा में सफल रहें. वहीं जेईई एडवांस्ड के लिए 43633 फीमेल कैडिडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 40645 ने परीक्षा दी और 7509 महिला उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं