विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2017

JEE Advanced 2017: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के नतीजे घोषित

JEE Advanced AAT 2017 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जून 2017 से 12 जून शाम 5 बजे तक चले थे. परीक्षा 14 जून को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई थी.

Also Read in
JEE Advanced 2017: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के नतीजे घोषित
JEE Advanced 2017 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी 2017) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा परिणाम जेईई एडवांस्ड 2017 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देखा जा सकता है. इस परीक्षा के जरिए आईआईटी खड़गपुर में पांच वर्षीय बी. आर्क कोर्स और आईआईटी रुड़की में पांच वर्षीय बीआर्क कोर्स में दाखिला लिया जाता है. AAT पास करने वाले विद्यार्थी ही इन दोनों संस्थानों में संचालित बीआर्क कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. JEE (Advanced) में पास होने वाले उम्मीदवार ही यह परीक्षा दे सकते हैं. 

JEE Advanced AAT 2017 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जून 2017 से 12 जून शाम 5 बजे तक चले थे. परीक्षा 14 जून को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई थी. AAT 2017 में अप्लाई करने के लिए JEE (Advanced) क्वालिफाई करना जरूरी है. 

यूं चेक करें JEE AAT 2017 result
JEE Advanced 2017 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं 
उम्मीदवार चाहें तो सीधा aat.jeeadv.ac.in पर भी जा सकते हैं 
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि डालें 
Result for AAT 2017 पर क्लिक करें. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Advanced 2017, Jee Advanced 2017 Result, Architecture Aptitude Test, AAT, Architecture Aptitude Test Result 2017, AAT 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com