ISC, ICSE DateSheet 2023: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखिए सब्जेक्ट वाइज टाइमटेबल 

ISC, ICSE DateSheet 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. आईसीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच होगी, जबकि आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी.

ISC, ICSE DateSheet 2023: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, देखिए सब्जेक्ट वाइज टाइमटेबल 

ISC, ICSE DateSheet 2023: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

नई दिल्ली:

ISC, ICSE Exam Date 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. काउंसिल द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं और आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं अगले साल फरवरी माह में शुरू होंगी, जो मार्च 2023 तक चेलेंगी. CISCE की आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2023 को होगी, जबकि आईएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2023 से किया जाएगा. आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च 2023 तक होगी. वहीं आईएससी कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक चलेगी. 

सीआईएससीई ने डेटशीट जारी करते हुए कहा है कि आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के हो जाने के दो महीने बाद यानी मई 2023 में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. 

CAT Answer Key 2022: कॉमन एडमिशन टेस्ट का आंसर-की iimcat.ac.in पर जारी, चैलेंज करने के लिए देखें ये स्टेप

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज-इंग्लिश पेपर 1 के साथ शुरू होगी. जबकि 29 मार्च 2023 को बायोलॉजी-साइंस पेपर 3 के साथ  समाप्त होगी.

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, Direct link से अप्लाई करें  

कक्षा 12वीं की डेटशीट

13 फरवरी 2023 : अंग्रेजी पेपर 1

14 फरवरी 2023: अंग्रेजी पेपर 2

16 फरवरी 2023: कॉमर्स

17 फरवरी 2023: भूगोल

20 फरवरी 2023: मैथ

24 फरवरी 2023: इकोनॉमिक्स

27 फरवरी 2023: केमिस्ट्री

01 मार्च 2023: बिजनेस स्टडी

03 मार्च 2023: इंडियन लैंग्वेज

06 मार्च 2023: फिजिक्स

10 मार्च 2023: हिस्ट्री

13 मार्च 2023: एकाउंट

15 मार्च 2023: पॉलिटिकल साइंस व बायोटेक्नोलॉजी

17 मार्च 2023: बायोलॉजी

20 मार्च 2023: कंप्यूटर साइंस

23 मार्च 2023: होम साइंस

24 मार्च 2023: फिजिकल एजुकेशन

13 मार्च 2023: इलेक्टिव इंग्लिश

27 मार्च 2023: साइकोलॉजी

29 मार्च 2023: सोशियोलॉजी

31 मार्च 2023: इन्वायरमेंट साइंस

कक्षा 10वीं की डेटशीट

27 फरवरी 2023: अंग्रेजी पेपर 1

01 मार्च 2023: अंग्रेजी पेपर 2

03 मार्च 2023: ग्रुप -2 इलेक्टिव

04 मार्च 2023: आर्ट पेपर 1

06 मार्च 2023: हिस्ट्री एंड सिविक्स(एचसीजी)

10 मार्च 2023: मैथ

11 मार्च 2023: आर्ट पेपर 2

13 मार्च 2023: ज्योग्राफी -एचसीजी पेपर 2

14 मार्च 2023: एन्वायरनमेंटल साइंस (ग्रुप 2)

15 मार्च 2023: सेकेंड भाषा विषय

17 मार्च 2023: फिजिक्स : साइंस पेपर 1

18 मार्च 2023: आर्ट पेपर3

20 मार्च 2023: केमिस्ट्री-साइंस पेपर-2

21 मार्च 2023: इकोनॉमिक्स (ग्रुप-2)

23 मार्च 2023: ग्रुप -3 इलेक्टिव

24 मार्च 2023: संस्कृत

25 मार्च 2023: आर्ट पेपर 4

27 मार्च 2023: हिंदी

29 मार्च 2023: बायोलॉजी- साइंस पेपर-3

ISC, ICSE Exam Date 2023: कैसे डाउनलोड करें जानें-

1.बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी cisce.org पर जाएं.

2.होमपेज पर नेविगेट करें और 'डाउनलोड आईसीएसई कक्षा 10, 12 डेटशीट 2023' लिंक पर क्लिक करें.

3.पीडीएफ दस्तावेज़ स्क्रीन पर दिखाई देगा.

4.आईसीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com