India's First 3D Printed School: 3 डी प्रिंटर, 3 डी मूवी और 3 डी पेंटिंग तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ऐसे स्कूल के बारे में सुना है, जो 3 डी प्रिंटेड है. अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला 3 डी प्रिंटेड स्कूल बनाया गया है. यह स्कूल अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के पाचिन में है. इस स्कूल को आधुनिक तकनीकियों की मदद से बनाया गया है. यह स्कूल किफायती होने के साथ ही टिकाऊ भी है.अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर स्कूल की जानकारी साझा की. उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कहा, “ईटानगर के पाचिन में सरकारी माध्यमिक विद्यालय भारत का पहला 3डी प्रिंटेड स्कूल बन गया है.''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
महज दो महीने में बन कर तैयार
पिछले साल 3 नवंबर को ईटानगर के पाचिन के एक गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल में आग लग गई थी. यह गर्ल्स स्कूल है. आग लगने से स्कूल की नौ कक्षाएं आंशिक रूप से जल गईं. आग में स्कूल के सभी फर्नीचर बेंच, टेबल और बिजली के उपकरण नष्ट हो गएं. आग लग जाने से लड़कियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिसे देखते हुए जल्द से जल्द नए स्कूल को बनाने का काम शुरू किया गया. मार्च 2024 में इस स्कूल की नींव रखी गईं. मई महीने में 3 डी प्रिंटिंग प्रक्रिया शुरू की गई. देश में पहली बार किसी स्कूल को 3 डी प्रिंटिंग प्रक्रिया से बनाया जा रहा था. जून 2024 में 3 डी प्रिंटिंग वाला यह स्कूल बनकर तैयार हो गया. अत्याधुनिक 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके केवल दो महीने के रिकॉर्ड समय में इस स्कूल को बनाया गया.
एक अधिकारी ने बताया कि 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग का इस्तेमाल करके स्कूल को पारंपरिक निर्माण विधियों की तुलना में अधिक कुशल और लागत प्रभावी तरीके से बनाया गया है. कंस्ट्रक्शन फील्ड में 3डी प्रिंटिंग के इस्तेमाल से न केवल शैक्षणिक सुविधा बहाल हुई है बल्कि भवन और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में इस उन्नत तकनीक की क्षमता भी सामने आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं