विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

आईआईटी खड़गपुर : छात्रों को समेस्टर की शुरुआत में ही मिले 100 से ज्यादा 'प्री प्लेसमेंट ऑफर'

आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को समेस्टर की शुरुआत में ही शीर्ष कंपनियों से 118 ‘प्री प्लेसमेंट ऑफर’ मिले हैं

Also Read in
आईआईटी खड़गपुर : छात्रों को समेस्टर की शुरुआत में ही मिले 100 से ज्यादा 'प्री प्लेसमेंट ऑफर'
प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता: आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को समेस्टर की शुरुआत में ही शीर्ष कंपनियों से 118 ‘प्री प्लेसमेंट ऑफर’ (पीपीओ) मिले हैं आईआईटी में करियर विकास केंद्र के प्रभारी प्रोफेसर देवाशीष देव ने रविवार को कहा कि 11 अगस्त तक माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो ने सबसे ज्यादा 14 पेशकशें की हैं जबकि क्वालकॉम ने 13, सैमसंग ने 12 और टेक्सास इन्स्ट्रमन्ट्स ने 11 पेशकश की हैं.

आईटीसी, यूनीलिवर और कई अन्य कंपनियों की तरफ से भी पेशकश की गई है जो कोर और गैर-कोर क्षेत्रों से संबंधित हैं जैसे वित्त, सॉफ्टवेयर, ऐनालिटिक्स और कंसल्टेंसी. देव ने कहा, "यह प्लेसमेंट के दौर की जबर्दस्त शुरूआत है. आम तौर पर कुल प्लेसटमेंट का पीपीओ करीब 15 प्रतिशत होता है और सेमेस्टर के आगे बढ़ने के साथ और पेशकश आएंगी." मुख्य प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग संस्थान के छात्रों ने मई-जून में अनिवार्य इंटर्नशिप की थी जो पाठ्यक्रम का हिस्सा है. सभी विभागों के छात्रों को नौकरी मिली है.

पढ़ें: आईआईआईटी हैदराबाद के ग्रेजुएट्स को मिले 13 लाख से 18.8 लाख के पैकेज  

VIDEO : इस छात्र को मिला 1.40 करोड़ के पैकेज का जॉब ऑफर


प्रोफेसर देव ने कहा, "हम पहले आने वाली कंपनियों के साथ ही नई कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं और कई पहले ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर में प्लेसमेंट के लिए 250 कपंनियां आएंगी." 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur Placement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com