विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

आईआईएम लखनऊ कराएगा CAT 2017 परीक्षा, प्रोफेसर नीरज द्विवेदी होंगे कन्वेनर

IIM लखनऊ पीजीपी एडमिशन चेयर प्रोफेसर नीरज द्विवेदी परीक्षा के कन्वेनर होंगे. दिल्ली में हुई आईआईएम की को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में यह फैसला किया गया.

Also Read in
आईआईएम लखनऊ कराएगा CAT 2017 परीक्षा, प्रोफेसर नीरज द्विवेदी होंगे कन्वेनर
IIM लखनऊ कराएगा CAT 2017 परीक्षा
कंबाइंड एडमिशन टेस्ट (कैट) 2017 आयोजित करने की जिम्मेदारी आईआईएम लखनऊ को सौंपी गई है. आईआईएम समेत देश के विभिन्न प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में इसी परीक्षा के आधार पर दाखिला मिलता है. IIM लखनऊ पीजीपी एडमिशन चेयर प्रोफेसर नीरज द्विवेदी परीक्षा के कन्वेनर होंगे. दिल्ली में हुई आईआईएम की को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में यह फैसला किया गया. इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जाएगा या नहीं, यह नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा. 

2016 में इस परीक्षा के लिए 2,32,434 अभ्‍यर्थियों ने आवेदन किया था जो पिछले सात साल में सबसे अधिक था. इनमें से 67 प्रतिशत लड़के थे. लड़कियों की संख्‍या में एक प्रतिशत का इजाफा हुआ था. 

ऐसा कहा जा रहा है कि मौजूदा पैटर्न से इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों को फायदा हो रहा है. आईआईएम की प्रवेश परिक्षा 2016 में टॉप-20 में रहने वाले सभी छात्र इंजीनियर पृष्ठभूमि से थे. खास बात यह है कि इन सभी 20 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए और सभी लड़के थे. कैट परीक्षा 2016 4 दिसंबर को देश के 138 शहरों में आयोजित की गई थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM, IIM 2017 Admission, IIM Admission, Lucknow, CAT, Combined Admission Test, Co-ordination Committee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com