विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2019

IIM काशीपुर ने 28 लाख रुपये के पैकेज के साथ बनाया 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड

आईआईएम काशीपुर ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है. यहां कुछ स्टूडेंट्स को सर्वाधिक 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है.

IIM काशीपुर ने 28 लाख रुपये के पैकेज के साथ बनाया 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड
आईआईएम काशीपुर (IIM Kashipur)
  • आईआईएम काशीपुर ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है.
  • कुछ स्टूडेंट्स को सर्वाधिक 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज मिला है.
  • स्टूडेंट्स को औसत 12.24 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है.
नई दिल्ली:

आईआईएम काशीपुर (IIM Kashipur) ने 100 फीसदी प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है. उत्तराखंड के काशीपुर जिले के भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के कुछ स्टूडेंट्स को सर्वाधिक 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष पैकेज पर प्लेसमेंट (IIM Placement) मिला है. आईआईएम काशीपुर स्टूडेंट्स को बीएफएसआई, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, विज्ञापन, टेक्नोलॉजी, ई कॉमर्स और रिटेल आदि सेक्टर्स में प्लेसमेंट मिला हैं. स्टूडेंट्स को औसत 12.24 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है. इसके अलावा टॉप 10 में आने वाले स्टूडेंट्स को औसत 24 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है.

इस बार देश की जानीमानी 72 कंपनियों ने कैंपस साक्षात्कार में भाग लिया. आईआईएम काशीपुर के डायरेक्टर ने कहा, ''IIM काशीपुर ने 2017-19 बैच के लिए 100% प्लेसमेंट हासिल किया है. हम उन सभी कंपनियों के आभारी है जिन्होंने हमारे संस्थान की उन्नति में साथ दिया है.'' बता दें कि इस साल पीजीपी (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोगाम) के 196 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है.

इसमें गोदरेज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एमएयू सॉफ्टवेयर, टाटा मोटर्स, डिलायट केपीएमजी समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं. बीएफएसआई क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, टाटा कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, मुथूट ग्रुप, यस बैंक, कैपिटल ट्रस्ट, स्वधार फाइनसर्व, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस, आदि जैसी प्रसिद्ध फर्मों में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला है.

अन्य खबरें
कांस्टेबल से एसडीएम बनने का सफर : बलिया के श्याम बाबू ने मेहनत से सपने किए साकार
CBSE Board ने पेपर लीक संबंधी वीडियो पर दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है मामला

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Kashipur, IIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com