IGNOU TEE Admit Card 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार टीईई में भाग लेने वाले हैं वे इग्नू की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) 4 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर दिसंबर टीईई हॉल टिकट और डेट शीट उपलब्ध हैं. बता दें कि जनवरी 2022 में इग्नू ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण दिसंबर 2021 टीईई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. ये परीक्षाएं पहले 20 जनवरी से 23 फरवरी को होने वाली थीं.
ये भी पढ़ें ः इग्नू ने शुरू किया सिंधि-हिंदी-सिंधि ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा कोर्स, पूरी जानकारी यहां से लें
IGNOU January Admission 2022: इग्नू में एडमिशन का आज है आखिर मौका
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एनरोलमेंट नंबर के साथ लॉग इन करना होगा. नीचे इग्नू दिसंबर टीईई 2021 की डेटशीट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इग्नू दिसंबर टीईई 2021 की डेटशीट (IGNOU December TEE 2021Date Sheet)
इग्नू दिसंबर टीईई 2021 हॉल टिकट (IGNOU December TEE Hall Ticket Link)
टीईई की डेट शीट के साथ प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया, “देश भर में प्रचलित कोविड -19 परिदृश्य को देखते हुए कुछ छात्रों को वांछित परीक्षा केंद्र नहीं मिल सकता है. विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को उनके हॉल टिकट में उल्लेखित नजदीकी परीक्षा केंद्र में समायोजित करने का प्रयास किया है.“ बता दें कि टीईई की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी. सुबह का सत्र सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और शाम का सत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक.
अधियूचना के मुताबिक “प्रश्न पत्र का उत्तर केवल उस भाषा (भाषाओं) में स्वीकार किया जाएगा जिसमें कार्यक्रम ऑफर किया गया था. किसी अन्य भाषा में दी गई उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और बिना किसी सूचना के रद्द कर दिया जाएगा. हालांकि, छात्रों के पास अंग्रेजी माध्यम (भाषा कार्यक्रमों को छोड़कर) में पंजीकरण के बावजूद हिंदी माध्यम में पाठ्यक्रम की परीक्षा का प्रयास करने का विकल्प है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं