IGNOU Admit Card 2022: इग्नू ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम (IGNOU PHD Entrance Exam) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन भी छात्रों ने पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन किया है. वो इग्नू की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University, IGNOU) की ओर से पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 24 फरवरी, 2022 को किया जाना है. बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं लेने दिया जाएगा.
इग्नू एडमिट कार्ड 2022 इस तरह करें डाउनलोड
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर अपलोड किए गए हैं.
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां पर होमपेज पर, 'इग्नू पीएचडी 2021-22 एडमिट कार्ड' लिखा होगा. इस लिंक को आप खोल लें.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
नए पेज में आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसी जानकारी भरने को कहा गया होगा. पूछी जानकारी को सही से भर दें. उसके बाद लॉगिन करें.
इग्नू पीएचडी प्रवेश प्रवेश पत्र 2021-22 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. उसे आप डाउनलोड कर लें.
हेल्प डेस्क की भी है सुविधा
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी आती है. तो आप हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 के अलावा आप मेल भी कर सकते हैं. ignou@nta.ac.in पर अपनी पेशानी लिखकर भेज सकते हैं.
अनुसूची के अनुसार, 24 फरवरी, 2022 को विभिन्न पीएचडी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र, जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी आईडी कार्ड लाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं