IGNOU Latest News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) शुक्रवार, 15 फरवरी 2023 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेगा. इग्नू यह प्लेसमेंट ड्राइव इग्नू के मुख्यालय में एयर इंडिया एसएटीएस (Air India SAT) और अप्तारा (APTARA) के लिए करेगा. इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उसी दिन शुरू की जाएगी. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगी. जबकि प्री-प्लेसमेंट सुबह 11 बजे बाबा साहेब अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू मैदान गढ़ी कैंपस में आयोजित की जाएगी. इग्नू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में केवल इग्नू के छात्र ही भाग ले सकते हैं.
इग्नू के ही ग्रेजुएट छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं. इग्नू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कस्टमर सर्विस एग्जिक्यूटिव्स, कॉपी एडिटर्स और टेक्निकल राइटर्स के पदों के लिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SSC CGL Tier 1 Result 2023: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, ssc.nic.in से कट ऑफ मार्क्स चेक करें
एयर इंडिया एसएटीएस (Air India SAT)
इच्छुक छात्र 22,520 रुपये के ग्रास सैलरी और हेल्थ बेनेफिट्स जैसे अन्य इन्सेंटिव के साथ कस्टमर सर्विस एग्जिक्यूटिव के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बैचलर डिग्री होगी और उनकी उम्र 28 साल से कम होगी. कस्टमर सर्विस एग्जिक्यूटिव पद के लिए छात्र का चयन ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
अप्तारा (APTARA)
इस कैटेगरी के तहत उम्मीदवार कॉपी एडटिर और टेक्निकल राइटर्स के स्थायी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए इंग्लिश लैंग्वेज पर कमांड होने के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री का होना जरूरी है. इस पद के लिए अप्लाई करने वाले छात्र की उम्र 18 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए. उन्हें इन हैंड सैलरी 20 हजार से 30 हजार रुपये दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं