विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

ICSI CS Professional, Executive results 2020: आज इस समय जारी होंगे रिजल्ट, जानें- कैसे कर सकेंगे चेक

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) के परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने और नए सिलेबस) परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे.

ICSI CS Professional, Executive results 2020: आज इस समय जारी होंगे रिजल्ट, जानें- कैसे कर सकेंगे चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

ICSI CS Professional, Executive results 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज प्रोफेशन और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी करेगा. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर icsi.edu. रिजल्ट देख सकते हैं.

बता दें, परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2020 को किया गया था. नोटिस के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) के परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे, जबकि  एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने और नए सिलेबस) परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे.

ICSI CS results 2020: कैसे करें चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.

स्टेप 2- 'What's new'  सेक्शन में जाएं.

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4-  रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

स्टेप 5-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Institute Of Company Secretaries Of India, Icsi Cs Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com