विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2020

Hindi Diwas 2020: इस राज्य ने आधिकारिक भाषा के तौर पर सबसे पहले हिंदी को किया था स्वीकार, जानिए रोचक बातें

Hindi Diwas 2020 Interesting Facts: आज हिंदी दिवस (Hindi Diwas) है. भारत में हर साल 14 सितंबर (14 September) को हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है.

Hindi Diwas 2020: इस राज्य ने आधिकारिक भाषा के तौर पर सबसे पहले हिंदी को किया था स्वीकार, जानिए रोचक बातें
Hindi Diwas 2020: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है.
नई दिल्ली:
  1. साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिन्‍दी शब्‍दों को शामिल किया गया. 
  2. पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिन्‍दी बोली जाती है.
  3. दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है. फिजी में हिन्‍दी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है. इसे फि‍जियन हिन्दी या फि‍जियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं. यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है.
  4. इंटरनेट के प्रसार से किसी को अगर सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ है तो वह हिन्‍दी है. 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है.
  5. 1805 में प्रकाशित लल्लू लाल द्वारा लिखित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को हिन्दी में लिखी गई पहली किताब माना जाता है.
  6. हिन्दी को अपना नाम एक परशियन शब्द हिन्दू से मिला, जिसका मतलब है पवित्र नदी की भूमि. यह भी कहा जाता है कि सि़ंधु नदी के पास जो सभ्यता फैली थी उसे सिंधु सभ्यता और उस क्षेत्र के लोगों को हिन्दू कहा जाने लगा जो कि सिंधु शब्द से ही बना और इनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी कहलाई.
  7. बिहार वो पहला राज्य है जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया. साल 1881 तक बिहार की आधिकारिक भाषा उर्दू हुआ करती थी जिसके स्थान पर हिंदी को अपनाया गया.
  8. अंग्रेजी ने भी कई शब्द हिंदी से लिए हैं. इनमें अवतार, बंग्लो, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, शैंपू, ठग, योग, गुरु आदि.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Diwas 2020, Hindi Diwas 2020 Interesting Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com