विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

हिमाचल प्रदेश में रखी गई सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नींव, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने रखी आधारशिला

प्रकाश जावेड़कर तथा हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरुवार को कांगड़ा जिले के देहरा में हिमाचल प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी.

हिमाचल प्रदेश में रखी गई सेंट्रल यूनिवर्सिटी की नींव, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने रखी आधारशिला
हिमाचल : देहरा में बनेगा केन्द्रीय विश्वविद्यालय

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर तथा हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरुवार को कांगड़ा जिले के देहरा में हिमाचल प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी. प्रकाश जावेड़कर ने इस अवसर पर कहा कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वन स्वीकृति उस समय दी गई थी जब वह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री थे. 

निजी शैक्षणिक संस्थानों में 10% आरक्षण के फैसले पर विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने के अतिरिक्त क्षेत्र के युवाओं को गुणात्मक उच्च शिक्षा प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विश्वविद्यालय परिसर का कार्य शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी.

शशि थरूर के बिच्छु वाले बयान पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार, कहा- राजीव गांधी ने भी 1984 में की थी यह गलती

 

 

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए अनेक राष्ट्रीय संस्थान स्वीकृत किए है. उन्होंने कहा कि ऊना के लिए आई.आई.आई. टी तथा मण्डी के लिए आई.आई.आई.टी स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा कि मण्डी जिला के लिए कलस्टर विश्वविद्यालय भी स्वीकृत किया गया है. 

शैक्षणिक संस्थानों के मूल्यांकन के लिए सरकार IIT और IIM की लेगी सेवाएं 

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के लिए अनेक केन्द्रीय विद्यालय भी स्वीकृत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के लगभग 9 लाख स्कूलों को चरणवद्ध तरीके से डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाने के लिए वचनवद्ध है. 

सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, अब राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सीधे भेज सकेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दो विभिन्न स्थानों पर दो परिसर होंगे. उन्होंने कहा कि पहला परिसर धर्मशाला के निकट जदरंगल में जो 750 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. दूसरा परिसर देहरा में 287 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा.

ग्रहणों की तो भविष्यवाणी हो सकती है, राहुल की वापसी की भविष्यवाणी मुश्किल : प्रकाश जावेड़कर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों परिसरों के निर्माण पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी और इनका निर्माण कार्य अगले तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस परिसर का लगभग 1 हजार हेक्टेयर तक विस्तार होगा जो कि क्षेत्र का बहुत बड़ा विश्वविद्यालय होगा. 

(इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh, Central University, Prakash Javadekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com