विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

Google 'Coursera' की मदद से कराएगा सर्टिफिकेट कोर्स, मिलेगी आईटी क्षेत्र में नौकरी

आईटी क्षेत्र के लिए यह कोर्स 8 से 12 महीने का होगा, पंजीकरण 16 जनवरी से शुरू किया गया है

Google 'Coursera' की मदद से कराएगा सर्टिफिकेट कोर्स, मिलेगी आईटी क्षेत्र में नौकरी
गूगल की फाइल फोटो
  • विदेश की बड़ी कंपनियों में भी काम करने का मिल सकता है मौका
  • 8 से 12 महीने का होगा कोर्स
  • बड़े स्तर पर तैयार होंगे आईटी प्रोफेशनल्स
नई दिल्ली: Google ने 'Coursera' की मदद से नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है. गूगल के इस प्रयास से नौकरी तलाश करने वाले और आईटी क्षेत्र में में पहली बार प्रवेश करने वाले लोगों को मदद मिलगी. खास बात यह है कि इन कोर्स को गूगल के आईटी स्पोर्ट प्रोफेशनल ने तैयार किया है. ये सभी कोर्स 8 से 12 महीनें का होगा. इच्छुक उम्मीदवार इन कोर्स के लिए 16 जनवरी से पंजीकरण कर सकता है. कोर्स की शुरुआत 23 जनवरी से होना है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर स्पैम मैसेज से हैं परेशान? रोक लगाने पर चल रहा है काम

कोर्स करने वाले लोगों को गूगल मौका देगा कि वह अपनी जानकारी गूगल समेत विश्व की अन्य बड़ी कंपनियों से साझा कर सके. इन कंपनियों में खास तौर पर बैंक ऑफ अमेरिका, वालमार्ट, स्प्रिंट, जीई डिजिटल, पीएनसी बैंक, इंफोसिस और यूपीएमसी जैसी कंपनियां शामिल होंगी. 

यह भी पढ़ें: Truecaller एंड्रॉयड ऐप में आया बैकअप फ़ीचर, रीस्टोर होंगे कॉन्टेक्ट व कॉल हिस्ट्री

गूगल के वरिष्ठ अधिकारी बेल फ्रेड के अनुसार ऐसे कोर्स को शुरू करने का मकसद, समय पर आईटी प्रोफेशनल को तैयार करना है. आज यह देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर है. जहां हर साल नए और जानकार लोगों की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि इस कोर्स को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है.

VIDEO: फोन से डिलीट हो चुकी चीजों को ऐसे लाएं वापस


Coursera भारत के प्रमुख राधव गुप्ता के अनुसार गूगल के साथ  इस तरह का कोर्स कराने के साथ हम देश में बेहतर आईटी प्रोफेशनल तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Launches Certificate Course On Coursera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com