विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

तबीयत खराब होने की वजह से नहीं दे पाया था परीक्षा: उमा शंकर

DUSU ज्वाइंट सेक्रेटरी उमा शंकर ने कही परीक्षा के समय बीमार होने की बात

तबीयत खराब होने की वजह से नहीं दे पाया था परीक्षा: उमा शंकर
उमा शंकर की फाइल फोटो
  • पहले सेमेस्टर में ही फेल होने की बात आ रही थी सामने
  • उमा शंकर ने किया खंडन
  • दूसरे सेमेस्टर में देंगे परीक्षा
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन के ज्वाइंट सेक्रेटरी उमा शंकर ने सेमेस्टर परीक्षा में फेल होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने एनडीटीवी खबर से बातचीत में कहा कि वह परीक्षा में फेल नहीं हुए हैं. दिसंबर में तबीयब खराब होने की वजह से वह सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाए थे.

यह भी पढ़ें: Delhi University ने शुरू किया School For Transnational Affairs

गौरतलब है कि सोमवार शाम से ही मीडिया में ही ऐसी खबरें चल रही थी कि उमा शंकर के फेल होने के बाद उनसे ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद छिन सकता है. उमा शंकर दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से संस्कृत भाषा में ऑनर्स कर रहे हैं. उमा शंकर के रिपोर्ट कार्ड में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है.डीयू ने पहले सेमेस्टर का परिणाम रविवार शाम को घोषित किया था.

VIDEO: डीयू मे कर्मचारियों को नहीं मिल रही है सैलरी


डीयू मे है यह प्रावधान- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीयू में प्रावधान है कि अगर कोई छात्र पहले सेमेस्टर की पराक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे दूसरे सेमेस्टर उस परीक्षा को देने का एक और मौका मिलेगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU Joint Secretary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com