DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में आज से दूसरे चरण का प्रवेश शुरू हो गया है. प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में पंजीकृत उम्मीदवारों को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पर प्रोग्राम और डीयू से संबद्ध कॉलेजों के लिए अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी. डीयू ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे प्रोग्राम और कॉलेज वरीयता की पुष्टि करने से पहले अधिक से अधिक वरीयताएं भरें और यूजी बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें. रिपोर्टों के अनुसार, डीयू यूजी एडमिशन के पहले चरण के लिए कुल 6.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है. जिन छात्रों ने डीयू यूजी (DU UG 2022 Phase 1) के पहले चरण के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें CSAS पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूरा करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले चरण की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हुई थी. इस दौरान छात्र-छात्रों ने सीएसएएस पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. छात्र-छात्राएं अब दूसरे चरण में 26 सितंबर से अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज के लिए सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
छात्रों को सीयूईटी 2022 परीक्षा (CUET 2022 Exam) के आधार पर कई प्राथमिकताओं के साथ विकल्प को फॉर्म भरना होगा. डीयू की अंतिम मेरिट सूची की घोषणा और प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे चरण की शुरुआत से पहले ट्रायल अलॉटमेंट का रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.
CUET PG Toppers List 2022: सीयूईटी पीजी टॉपर लिस्ट, विषयवार टॉपर के साथ जानें किसे मिला कितना अंक
सीयूईटी यूजी की परीक्षाओं में 6 लाख से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का विकल्प चुना था. दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट प्रवेश की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर को पूरी होगी.
UPSSSC PET 2022: अक्टूबर में होगी पीईटी परीक्षा, एग्जाम मोड और परीक्षा का पैटर्न जानें
प्राइम टाइम : राजस्थान में गहलोत समर्थकों के तेवर से कांग्रेस संकट में, पायलट का कर रहे विरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं